फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज 1379 नए मामले आए सामने, 48 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

Mon, 06 Jul 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। हालांकि सोमवार को बाकी दिनों के मुकाबले कम मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में लगातार जांच का दायरा बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के मुताबिक दिल्ली में पिछले तीन हफ्ते में संक्रमण की दर भी 30 प्रतिशत से गिरकर 10 प्रतिशत पर आ गई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार  ने  सोमवार को जानकारी दी कि राजधानी में 1379 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है। अब तक दिल्ली में 72088 मरीज स्वस्थ हो चुके है। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 3115 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25620 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 100823 हो गई है। दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि सोमवार को दिल्ली में 5327 आरटी-पीसीआर और 8552 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 657383 कोरोना जांच की गई हैं।

जब तक वैक्सीन नहीं बनती, तब तक प्लाज्मा थेरेपी मददगार: केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि प्लाज्मा थेरेपी इसके इलाज में बहुत मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिन में प्लाज्मा को लेकर लोगों की मांग बढ़ी है। हालांकि इसे दान करने वालों की संख्या अब भी बहुत कम है। अगर प्लाज्मा दान करने वालों की संख्या जल्द से जल्द नहीं बढ़ी तो बैंक के पास जमा स्टॉक खत्म हो जाएगा। 

केजरीवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्लाज्मा दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। दिल्ली में डॉक्टरों की एक टीम है जो कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को फोन करके प्लाज्मा दान करने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपको भी ऐसा कॉल आए तो मना मत कीजिएगा।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कोरोना का इलाज करने वाले अस्पतालों से भी अपील की है कि वे कोरोना से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों से 14 दिन के बाद प्लाज्मा दान करने का आग्रह जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें