फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: लॉकडाउन के चलते अधर में लटके फायर सेफ्टी एनओसी

Mon, 06 Jul 2020 07:46 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन की शुरुआत से 30 जून तक दिल्ली फायर सर्विस के पास एनओसी के लिए करीब 750 आवेदन आ चुके हैं। लेकिन संक्रमण के बढ़ने के चलते विभाग निरीक्षण में सक्षण नहीं हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान केवल सरकारी संस्थानों और अस्पतालों को ही आपातकालीन आधार पर एनओसी प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते विभाग को कई उद्योगों, रेस्त्रां, गेस्ट हाउस, होटल और स्कूलों से एनओसी के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम आवेदन गेस्ट हाउस और रेस्तरां से प्राप्त किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश कोविड 19 महामारी के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अभी भी बंद हैं। कोरोना वायर स के चलते  एनओसी जारी करना, प्रशिक्षण सत्र, जन जागरूकता अभियान और अग्नि-सुरक्षा निरीक्षण जैसी गतिविधियां कुछ समय के लिए निलंबित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली 30 जून तक अगल-अलग आउटलेट्स से विभाग को 750 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तरी जोन से 148, दक्षिण जोन से 328 और पश्चिम जोन से 225 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि 15 से 30 जून के बीच विभाग के डिजिटल पोर्टल पर 49 आवेदन प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें