सरकार ने 200 लोगों की अनुमति दी है। उसी के हिसाब से कुर्सी रखी जाएंगी। मेला और खाने के स्टॉल नहीं लगेंगे। श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना का कहना है कि प्रशासन से अनुमति लेकर बड़ी स्क्रीन लगवाई जाएगी। उस पर रिकॉर्डिंग चलाई जाएगी। ग्रेनो वेस्ट में भी स्क्रीन पर रामलीला दिखाई जाएगी।
भूमि पूजन के साथ डिजिटल रामलीला का शुभारंभ
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रविवार को सेक्टर पाई-वन स्थित रामलीला मैदान पर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ 17 से 25 अक्तूबर के बीच डिजिटल रामलीला मंचन का शुभारंभ किया है। भूमि पूजन के दौरान सामाजिक दूरी के साथ मंत्रोच्चार किया गया।
कोरोना से बचाव के लिए दीं आहुतियां
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के राधा-कृष्ण पार्क में रविवार को श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग शामिल रहे। सामाजिक दूरी के साथ हवन, आरती और पूजा की। सभी ने कोरोना और अन्य रोगों से मुक्ति के लिए आहुतियां डालीं। यहां रोज रामलीला मंचन की जगह संगीतमय रामकथा होगी। ऋषिकेश धाम की प्रसिद्ध साध्वी निर्जला रामकथा का वाचन करेंगी।