फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा ने जिन दिलों को किया था दूर, कोरोना ने उन्हें फिर मिलाया, ऐसे कर रहे एक-दूसरे की मदद

Wed, 22 Apr 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-मंदिरों में बन रहे खाने के पैकट दोनों समुदाय में किए जा रहे वितरित
-कड़वी यादों को भुलाकर कोरोना संकट में एक हुए लोग
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के जिस इलाके में दो सुमदायों के बीच भड़की हिंसा ने तनाव के हालत उत्पन्न कर दिए थे उसे कोरोना संकट में जोड़ने का काम किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के जिस इलाके में दो सुमदायों के बीच भड़की हिंसा ने तनाव के हालत उत्पन्न कर दिए थे उसे कोरोना संकट में जोड़ने का काम किया है। हिंसा से प्रभावित सबसे संवेदनशील इलाका मुस्तफाबाद के मंदिरों में बन रहा खाना इलाके के मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदूओं के घरों में भी बांटा जा रहा है।

विज्ञापन


दिलों के जख्म को भुलाकर दोनों समुदाय के एक साथ मिलकर बेसहारों की मदद के लिए आगे आये हैं। मुस्तफाबाद के अलावा करावलनगर, भजनपुरा, शिव विहार और चमन पार्क सहित कई अन्य इलाकों में दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।

लॉकडाउन के वक्त लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मुस्तफाबाद के ज्वाला माता मंदिर में हर दिन मोहल्ले की महिलाएं सैकड़ों बेसहारों की मदद के लिए खाना बना रही हैं। इस मंदिर के बाहर अस्थाई किचन बनाकर खाना बनाने का काम एक सप्ताह से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना बनने के बाद इसे इलाके के लोग मुस्लिम इलाकों में जाकर बांट रहे हैं। मंदिर के प्रमुख राजपाल सिंह धर्माचार्य बताते हैं कि हिंसा के बाद लोगों के अंदर एक-दूसरे के प्रति नफरत उत्पन्न हो गई थी, जिसे कोरोना संकट ने एक होने का मौका दिया है।

उन्होंने बताया कि इलाके में सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर हर धर्म के हैं, फिर भी लोग बगैर किसी भेदभाव के उनकी मदद कर रहे हैं। वहीं करावल नगर में मोहम्मद आरिफ भी कुछ लोगों के साथ मिलकर बेसहारों के लिए भोजन का इंतजाम कर रहे हैं।

उनके लोग हर दिन हिंसा से प्रभावित इलाकों में जाकर घर-घर खाने का पैकेट देने का काम कर रहे हैं। आने वाले वक्त में रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर रोजेदारों के लिए विशेष इंतजाम की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें