फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 हुई, भूख से परेशान लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 27 Mar 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों को खाना बांटते लोग - फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन

कोरोना का कहर पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमितों के आंकड़े में लॉकडाउन के बाद भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ऐसे में सभी को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान न होना पड़े सरकार इसके भी पुख्ता इंतजाम कर रही है। यहां पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 हुई 

दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो गई हैं। इसमे एक की मौत और पांच ठीक होकर डिस्टार्च किए गए मरीज भी शामिल हैं।

दिल्ली में भूख से परेशान लोगों के लिए हंगर हेल्पलाइन जारी
दिल्ली के लोगों को उन लोगों को अब भूख से परेशान होने की जरूरत नहीं है, लॉकडाउन की वजह से जिनका काम बंद हो गया है और पैसों की किल्लत है। दक्षिणी जिला के डीएम बृजमोहन मिश्रा ने बताया है कि सरकार ने हंगर हेल्पलाइन जारी की है। यहां फोन कर भूखे लोग खाना मंगा सकते हैं। यह नंबर- 9818523225 है। उन्होंने बताया कि हम लोगों के लिए संतुलित आहार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास डाइटीशियन है जो खाने के मेन्यू और गुणवत्ता पर नजर रखते हैं। वहीं सामुदायिक डॉक्टर खाने के तैयार होते वक्त साफ-सफाई पर भी निगरानी रखते हैं।

गुरुग्राम से सटे पटौदी की झुग्गियों में भूख से तड़प रहे लोग
पटौदी के पास लगभग 70  के आसपास झुगियां हैं, इसके अलावा पटौदी में अन्य झुग्गियों में रहने वाले लोग भी भूख से तड़प रहे हैं। इन लोगों की कोई नहीं सुन रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन


नोएडा में तीन नए संक्रमित अस्पताल में भर्ती
नोएडा में तीन नए पॉजिटिव केस सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इन सबका इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है।
1. 33 वर्षीय महिला, पॉजिटिव मरीज से संपर्क में आने से संक्रमित हुई। जिसके संपर्क में आई उसका यात्रा इतिहास है।
2. 54 वर्षीय महिला, पॉजिटिव मरीज से संपर्क में आने से संक्रमित हुई। जिसके संपर्क में आई उसका यात्रा इतिहास है।
3. 36 वर्षीय पुरुष, इसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

गाजियाबाद में सामने आए दो नए मामले
गाजियाबाद में दो नए मरीजों के साथ कोरोना पॉजिटिजी  मरीजों की संख्या पांच हो गई है। दो मरीज जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती हैं। एक मरीज दुबई से लौटकर आया था, जबकि एक मरीज नोएडा में कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आया था। एक पॉजिटिव कार्डिएक सर्जन का इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है। उन्होंने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, सिर्फ गाइड लाइन के अनुसार समय पूरा करना है। उन्होंने बताया कि फ्रांस से वापस आने के बाद आइसोलेशन में रहने का फायदा हुआ कि ढाई साल की बेटी व पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  दो मरीज पिता-पुत्र इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को छह नए संदिग्ध भर्ती किए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अब तक 102 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इसमें से 87 निगेटिव आए हैं। होम क्वारंटीन में अभी भी 852 लोग हैं।





दिल्ली-एनसीआर में कुल मरीजों को संख्या
दिल्ली- 39 संक्रमित                      1 की मौत
नोएडा ग्रेटर नोएडा- 17  संक्रमित
गुरुग्राम-10 संक्रमित
फरीदाबाद- 2 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
गाजियाबाद- 5 संक्रमित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें