फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दिल्ली मरकज से भागे महाराष्ट्र के 13 जमाती बुलंदशहर से गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज में फंसे लोग (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

बुलंदशहर के जहांगीराबाद पुलिस ने दिल्ली निजामुद्दीन स्थित मरकज से भागे 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी को एक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन भी कर दिया है। सभी लोग महाराष्ट्र के जनपद नासिक निवासी हैं।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद गौतम ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया है कि है वह टीम के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें 13 व्यक्ति भईपुर दोराहे पर एकत्र मिले।

सभी के कंधों पर बैग लटके हुए थे। सभी लोग बुलंदशहर से अनूपशहर की तरफ झुंड में पैदल ही जा रहे थे। शक होने पर पूछताछ की तो पता चला कि सभी लोग महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज बिल्डिंग में चल रही तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे और पुलिस से छिपकर यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें