फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली और जापाना से लौटे दो लोगों में कोरोना के साथ एचआईवी और निमोनिया भी

Wed, 25 Mar 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इटली और जापान से यात्रा कर दिल्ली लौटे कोरोना से संक्रमित दो लोगों की स्थिति गंभीर है। आरएमएल अस्पताल में भर्ती दोनों मरीज आईसीयू में हैं। दोनों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के अलावा एचआईवी टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। वहीं, एक को निमोनिया की भी शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार इनमें से एक मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर है। फिलहाल यह मरीज वेंटिलेटर पर है। 

विज्ञापन


दरअसल आरएमएल अस्पताल के सीसीयू ब्लॉक स्थित तीसरे तल को कोविड वार्ड बनाया गया है। यहां अब तक करीब 40 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। रिपोर्ट निगेटिव आने वाले मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जबकि पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन्हीं में से दो मरीज 11 और 17 मार्च को आरएमएल में भर्ती हुए जो कि कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से एक की आयु 28 तो दूसरे की उम्र 48 वर्ष के आसपास है। 
विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि 28 वर्षीय मरीज की स्थिति काफी नाजुक है। लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। फिलहाल मरीज वेंटिलेटर पर है। एचआईवी की पहचान भी हुई है। जबकि दूसरा मरीज भी इसी वार्ड में है लेकिन बुधवार शाम तक वह वेंटिलेटर पर नहीं था।

डॉक्टर के अनुसार एक ही मरीज में कोरोना और एचआईवी के अलावा निमोनिया की शिकायत मिली है। हालांकि अस्पताल के तीनों विभागों के एक्सपर्ट दोनों मरीजों के उपचार में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें