फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: 15 मीटर के दायरे में आने वाले हर आदमी का बुखार नाप लेगा ड्रोन, प्राधिकरण कर रहा परीक्षण

Sun, 12 Apr 2020 01:23 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब थर्मल गन से लोगों के पास जाकर बार-बार शरीर का तापमान नापने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना कॉम्बेट ड्रोन 15 मीटर दायरे में आने वाले हर शख्स के बारे में बता देगा कि उसे बुखार है या नहीं। शनिवार को नोएडा प्राधिकरण ने थर्मल इमेजिंग कोरोना कॉम्बेट ड्रोन का परीक्षण किया। 

विज्ञापन


हालांकि अधिकारी ड्रोन की उड़ने की कम अवधि से असंतुष्ट हैं। फिलहाल इसका परीक्षण जारी रहेगा। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को रोबोटिक्स कंट्रोल के माध्यम से सेक्टर-16 और 17 के बीच की झुग्गियों के ऊपर से कोरोना कॉम्बेट ड्रोन को उड़ाया गया। 

इस ड्रोन को उड़ाने का मकसद लोगों के शरीर के तापमान का परीक्षण करना था, लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हो पाया। इन क्षेत्रों में केवल सैनिटाइजेशन का काम किया गया। उनका कहना है कि ड्रोन की उड़ने की अवधि संतोषजनक नहीं है। 
विज्ञापन


ड्रोन को एक बार में कम से आधे घंटे तक उड़ान भरनी चाहिए। लेकिन यह अभी एक बार में केवल 15 मिनट ही उड़ान भर सकता है। इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की गई और इसकी उड़ान अवधि बढ़ाने के लिए कहा गया। इस बारे में दूसरी कंपनियों के साथ भी चर्चा चल रही है।
 

विज्ञापन

ऐसे करेगा पहचान 

ड्रोन से पहले किसी इलाके में लोगों को घरों से बालकनी या छतों पर आने के लिए घोषणा की जाएगी। इसके बाद ड्रोन अपने आप ही 15 मीटर के रेंज में आने वाले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग कर लेगा। इससे यह पता चल जाएगा कि कितने लोगों के शरीर का तापमान अधिक है। ड्रोन से सहायता का मकसद यह है कि जल्द से जल्द सामूहिक स्तर पर ऐसे लोगों का पता लगाया जा सके जो बुखार से पीड़ित हैं।

कई खूबियों से लैस है कॉम्बेट ड्रोन 
कोरोना कॉम्बेट ड्रोन से सैनिटाइजेशन कराया जा सकता है। इसके अलावा इससे थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा सकती है। यह ड्रोन नाइट विजन कैमरा से लैस है। इसमें पोर्टेबल कोरोना किट और दवाइयों को लेकर उड़ने की क्षमता है। अनाउंसमेंट की तकनीक, विजुअल कैमरा आदि की सुविधा भी मिल सकेगी। इसकी उड़ान की अवधि 15 से 30 मिनट तक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें