9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस प्लेटफॉर्म पर सात घंटे की लाइव क्लास चल रही है। इस दौरान छात्र सीधे 8448691655 नंबर पर फोन करके, www.sdmis.nios.ac.in वेबसाइट के माध्यम से या sap@nios.ac.in ईमेल के माध्यम से भी सवाल पूछ सकते हैं।
यह लाइव क्लास दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक चल रही है। जबकि बाकी 14 घंटे प्री-रिकार्डिंग से क्लास चलेगी, ताकि यदि कोई छात्र लाइव क्लास नहीं देख पाया हो तो वो भी तैयारी कर सके।
ऐसे जुड़ सकते हैं लाइव क्लास से
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर सभी सर्विस प्रोवाइडर को छात्रों को यह सुविधा उपलब्ध करना अनिवार्य है। स्वयंप्रभा चैनल एयरटेल के ग्राहक चैनल नंबर 437 और 438, वीडियोकॉन ग्राहक चैनल नंबर 475, 438, टाटा स्काई ग्राहक चैनल नंबर 756 और डिश टीवी ग्राहक चैनल नंबर 946,947,949,951 पर लाइव क्लास सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
अब टीवी पर मुफ्त में करें पढ़ाईः
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट की दिक्कत के साथ काफी संख्या में छात्रों के पास कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं होते हैं। इसी के चलते इस ऑनलाइन लाइव क्लास को टीवी से जोड़ दिया गया है।
24 घंटे चलने वाली क्लास में जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी भी हो जाएगी, वो भी बिना सामाजिक दूरी तोड़े घर में सुरक्षित। इसके अलावा अन्य कक्षाओं के छात्रों को भी उनकी जरूरत के आधार पर शिक्षक क्लास लगा रहे हैं।