फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: नोएडा में चौथा मरीज आया सामने, चार दिन पहले इंडोनेशिया से आया था वापस

Wed, 18 Mar 2020 03:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बुधवार को नोएडा में एक संक्रमित मरीज का पता चला है। 26 वर्षीय संक्रमित युवक नोएडा की ही कंपनी में काम करता है और चार दिन पहले इंडोनेशिया से घूम कर वापस आया था। फिलहाल उसे नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-41 निवासी यह शख्स पत्नी के साथ इंडोनेशिया की यात्रा पर गया था। दोनों लोग चार दिन पहले ही लौटे हैं। वापस आने के बाद उन दोनों की स्वास्थ जांच की गई, जिसके बाद मंगलवार देर रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में एकांतवास में रखा है। 



मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि मरीज की पत्नी को भी एकांतवास में रखा गया है। विदेश से वापस लौटते समय सिर्फ युवक में ही लक्षण दिखाई दिए थे। अब पत्नी के सैंपल को भी जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि नोएडा में तीन पॉजिटिव केस पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा विभाग 1400 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है, साथ ही 1065 लोगों को निगरानी पर रखा गया है। अब तक 201 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से चार पॉजिटिव हैं। 139 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और 59 कि रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें