फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राजधानी के 20 हॉटस्पॉट पूरी तरह सील

Thu, 09 Apr 2020 11:52 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि सदर इलाकों में कोरोना वायरस के कुछ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, इसलिए उस इलाके को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 20 हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित किया गया है। इन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन इलाकों में किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन



यह इलाके हैं सील-

  • गांधी पार्क और मालवीय नगर के पास के रास्ते
  • गली संख्या 6, एल-1 संगम विहार
  • शाहजहानाबाद सोसायटी, प्लॉ संख्या 1, सेक्टर 11, द्वारका
  • दीनपुर गांव
  • मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती
  • पश्चिमी निजामुद्दीन(जी और डी ब्लॉक के आसपास के इलाके)
  • ब्लॉक बी, जहांगीरपुरी
  • मकान संख्या 141 - 180, गली संख्या 14, कल्याणपुरी
  • मनसारा अपार्टमेंट्स, वसुंधरा एंक्लेव
  • खिचिड़पुर(तीन गलियां)
  • गली संख्या 9, पांडव नगर, दिल्ली
  • वर्धमान अपार्टमेंट्स, मयूर विहार, फेस 1, एक्सटेंशन
  • मयूरध्वज अपार्टमेंट्स, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज
  • गली संख्या 4, मकान संख्या J- 3/115 से J- 3/108 तक, किशन कुंज एक्सटेंशन
  • गली संख्या 4, मकान संख्या J- 3/101 से J - 3/107 तक, किशन कुंज एक्सटेंशन
  • गली संख्या 5, ब्लॉक ए, मकान संख्या A- 176 से A-189 तक, पश्चिम विनोद नगर
  • जम्मू-कश्मीर, पॉकेट एल और एच, दिलशाद गार्डन
  • ब्लॉक जी, एच, जे, ओल्ड सीमापुरी
  • ब्लॉक एफ 70-90, दिलशान कॉलोनी
  • प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी

इसके साथ ही अब राजधानी की सड़कों पर किसी को भी बिना मास्क पहने निकलने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चेहरे पर मास्क पहनने से कोरोना वायरस के रोकथाम में थोड़ी मदद हो सकती है। इसलिए सरकार ने यह तय किया है कि दिल्ली में घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनने आनिवार्य होगा। लोग कपड़े का मास्क भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन

 

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आज दोपहर में ही पूर्व दिल्ली जिला प्रशासन ने आठ इलाकों को कंटेंटमेंट घोषित कर दिया था। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों पर पूरी तरह से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, कोई बाहरी व्यक्ति भी अब इलाके में प्रवेश नहीं कर सकता है। एक बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली इलाके में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव लोग मिल रहे हैं। उन इलाकों को प्रशासन कंटेनमेंट कर रहा है। ऐसे में अब तक पूर्वी जिले में छह हजार लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। पूर्व जिला जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली इलाके में बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी। 

वहीं, इस इलाके में अब तक कुल आठ कोरोना मरीज पाए जा चुके हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने अधिक सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए मंडावली गली नंबर 1, पांडव नगर ब्लॉक गली नंबर 1, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन गली नंबर 4, आईपी एक्सटेंशन के दो अपार्टमेंट वर्द्धमान व मयूरध्वज अपार्टमेंट के साथ ही खिचड़ीपुर की तीन गलियों को भी कंटेंटमेंट कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें