फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के बीच पहली से आठवीं तक के स्कूल अध्यापक व मिड डे मील कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में बताया जा रहा है है कि कोरोना संक्रमण काल के बीच किस प्रकार स्कूल खोलकर बच्चों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है।
ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही स्कूल भी खुल सकते हैं। हाल ही में मंगलवार व बुधवार को निदेशालय के आदेश पर जिला स्तर पर मिड डे मील कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित कराया गया। वहीं, पहली से 8वीं तक के सरकारी अध्यापकों का तकनीकी शिक्षा सहित कई नए नियमों के साथ पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण फिलहाल जारी है।
मिड डे मील कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कोरोना काल के दौरान बच्चों का खाना खिलाने, साफ-सफाई व सुविधा के साथ सामाजिक दूरी कौ विशेष ध्यान रखने के साथ कराई गई। कोविड काल में खाना परोसना सिखाया गया। छह माह के अंतराल पर स्वास्थ्थ जांच के लिए विशेष आग्रह किया गया।
बच्चों दो स्कूल में दोपहर के खाने के रुप में परोसे जाना वाले मिड डे मील की गुणवत्ता का खास ध्यान रखने सहित गर्म खाना परोसने के निर्देश भी इस दौरान दिए गए। स्कूल हैड मास्टर, कुक कम हेल्पर, मिड डे मील इंचार्ज सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। मां के बराबर बच्चों का ख्याल रखने के निर्देश प्रशिक्षण के कुछ खास पहलू रहे।
न्यू नॉर्मल की पढ़ाई का खास ध्यान रखें अध्यापक:
इन दिनों सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का प्रशिक्षण भी जारी है। इसमें पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अध्यापकों की निष्ठा व सक्षम सहित कई योजनाओँ के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।पहली से आठवीं तक के अध्यापकों की ट्रेनिंग 18 अक्तूबर से शुरू हुई जो 31 तक चलेगी।
कोरोना संक्रमण में कक्षाएं नहीं लग रही। पर्याप्त समय है। इसका सदुपयोग कर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे किए जा रहे हैं। अभी स्कूल खुलने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।- रीतू चौधरी, मौलिक शिक्षा अधिकारी