फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः लोकनायक में तीन गुना बढ़ गए मरीज, एक चौथाई राजधानी से बाहर के 

Thu, 10 Sep 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में एक ओर कोरोना महामारी के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं वहीं राजधानी के कोविड अस्पताल लोकनायक में मरीजों की संख्या दो सप्ताह में तीन गुना बढ़ी है। यहां बाहरी राज्यों से भी कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि पिछले महीने तक अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज ही भर्ती हो रहे थे। यह संख्या अगस्त माह के आखिरी सप्ताह तक 40 पार कर गई। जबकि अब हर दिन 80 से 90 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इनमें से 25 प्रतिशत मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। 

अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा 80-90 तक पहुंच गया है। इसमें कुछ मरीज ऐसे हैं जिनकी स्थिति गंभीर है। जबकि कुछ ऐसे हैं जिनकी स्थिति गंभीर भी नहीं है लेकिन उन्हें होम आईसोलेशन में भी नहीं रखा जा सकता। 
विज्ञापन


ऐसे में इन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता है। अस्पताल में इस वक्त कोरोना के करीब 550 मरीज भर्ती हैं और इनमें बड़ी संख्या में मरीज दिल्ली से बाहर के आ रहे हैं।  

उधर दिल्ली फाइट्स कोरोना वेबसाइट के मुताबिक अस्पताल में 200 वेंटिलेटर कोरोना मरीजों के हैं जिसमें से 70 वेंटिलेटर पर मरीज भर्ती हैं। हालांकि यह सभी गंभीर मरीज नहीं है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है और कुछ की स्थिति ज्यादा ही गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें