फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, दवाएं न छोड़ें

Sat, 23 May 2020 10:23 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
heart - फोटो : pixa
विज्ञापन

सामान्य व्यक्ति की तुलना में दिल के मरीजों को कोरोना से ज्यादा खतरा है। अब तक के अध्ययन में यह स्पष्ट भी हो चुका है। ऐसे में हृदयरोग विशेषज्ञों ने दिल के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने और दवाएं निरंतर लेते रहने की सलाह दी है। मधुमेह और हाइपरटेंशन के साथ ही दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या राजधानी में अच्छी खासी है। 

विज्ञापन


साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि वैसे तो हर बीमारी के मरीजों के लिए कोरोना वायरस खतरनाक है, लेकिन दिल के मरीजों को विशेष रूप से बचाव करने की जरूरत है। उन्हें निश्चित समय पर अपनी दवाएं लेनी चाहिए, वहीं बिना काम के बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि ज्यादा जरूरी हो तो सुरक्षात्मक तरीके अपनाकर ही बाहर जाएं।

जीबी पंत अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. प्रेम अग्रवाल ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से लोगों में तनाव बढ़ रहा है। तनाव कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में जरूरी है कि घर में परिजन मिल-जुलकर बैठें और एक-दूसरे को हंसाएं, ताकि तनाव कम किया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना से 3583 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार तक 208 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर लोग 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के थे। संक्रमित होने से पहले उन्हें मधुमेह, हाइपरटेंशन और हृदय से संबंधित बीमारियां थीं।

कालरा अस्पताल के निदेशक डॉ. आरएन कालरा ने कहा कि दिल के मरीज अपनी दवाएं निरंतर लेते रहें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। जहां तक संभव हो घर पर ही सुरक्षित रहें। टहलते वक्त मास्क न लगाएं, क्योंकि इससे सांस फूलने की समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस शरीर में रक्त का थक्का जमाता है, ऐसे में दिल का ऑपरेशन या एंजियोप्लास्टी करा चुके रोगियों के लिए यह घातक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें