फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू बस सेवा पर कोरोना संक्रमण का ग्रहण, 25 फीसदी घटे यात्री

Thu, 19 Mar 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दिल्ली से काठमांडू जाने वाली दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एकमात्र विदेश सेवा पर भी कोरोना संक्रमण का खौफ दिखने लगा है। पिछले 10 दिनों के दौरान भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या 25 फीसदी तक कम हो गई है। 

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि 24 से 28 मार्च के बीच दिल्ली से काठमांडू के लिए महज तीन-तीन टिकटों की ही एडवांस बुकिंग की गई है। लगातार कम हो रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए डीटीसी अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।

दिल्ली से सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक ये बसें संचालित होती हैं। बस में कुल 41 सीटें हैं। डीटीसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 10 दिनों में 25 फीसदी यात्री कम हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ गया है। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीटीसी बसों को सैनिटाइज भी कर रहा है। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों की संख्या में यह कमी मौसम और अवकाश समेत कई वजहों से है।

रोजाना सुबह 10.01 बजे अंबेडकर स्टेडियम से काठमांडू के लिए बस रवाना होती है। इस वोल्वो बस में 41 सीटें हैं और काठमांडू पहुंचने में 26 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन


दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए एडवांस बुकिंग की स्थिति
19 मार्च        09  
20 मार्च        07 
21 मार्च        31 
23 मार्च        08 
24 मार्च        03         
25 मार्च        03 
26 मार्च        03
27मार्च        03
28मार्च        03

काठमांडू से दिल्ली के लिए बुकिंग 
19 मार्च        बस नहीं 
20 मार्च        12 बुकिंग 
21 मार्च        बस सुविधा नहीं 
22 मार्च        बस नहीं 
23 मार्च        दो बुकिंग 
24 मार्च        बस नहीं 
25 मार्च        07 
26 मार्च        बस नहीं 
27 मार्च        10 बुकिंग 
28 मार्च        बस नहीं 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें