गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 326 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बीच 388 मरीजों को छुट्टी दी गई, लेकिन तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई। अभी भी करीब 30 लाख लोगों को दूसरी खुराक लगना बाकी है। विभाग का कहना है कि इसी माह के अंत तक तीन लाख किशोर दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लेंगे।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में तीन मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 326 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले एक दिन में नए मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस बीच 388 मरीजों को छुट्टी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के संक्रमण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक दिन में दैनिक संक्रमण दर 0.77 फीसदी दर्ज की गई। इस दौरान 42542 नमूनों की जांच की गई।
अस्पतालों में 134 मरीज भर्ती
विज्ञापन
राजधानी में कुल कोरोना के मामले बढ़कर 18,60,887 हुए हैं, जिनमें 18,33,169 मरीज ठीक हुए लेकिन 26130 मरीजों की अब तक मौत हुई है। दिल्ली में अभी भी 1588 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें अधिकांश 1171 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। वहीं अस्पतालों में भर्ती 134 में से 43 मरीजों को आईसीयू और 11 मरीजों को वेटिलेंटर सपोर्ट पर रखा है।
इस माह के अंत तक तीन लाख किशोरों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि राजधानी में अब तक 1.37 करोड़ व्यस्क आबादी कोरोना का टीकाकरण पूरा कर चुकी है। अभी भी करीब 30 लाख लोगों को दूसरी खुराक लगना बाकी है। विभाग का कहना है कि इसी माह के अंत तक तीन लाख किशोर दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लेंगे।