फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 622 नए संक्रमित, दो की मौत

Thu, 09 Jun 2022 09:00 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 12,602 आरटीपीसीआर व 7,017 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। कोरोना के 537 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 1,072 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 622 पर पहुंच गई है। वहीं, 19,619 टेस्ट में से 3.17 फीसदी संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई है। बीते 22 दिनों में यह दूसरी बार है, जब संक्रमण दर तीन फीसदी के आंकड़े को पार कर गई है। इससे पहले 17 मई को 3.4 व छह जून को 3.5 फीसदी संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई थी। एक दिन पहले नए मामलों की संख्या 564 थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में 12,602 आरटीपीसीआर व 7,017 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। कोरोना के 537 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 1,072 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय भर्ती मरीजों की संख्या 85 है, जबकि एक दिन पहले इनकी संख्या करीब 100 थी।

इनमें से ऑक्सीजन सपोर्ट पर 17, वेंटिलेटर पर दो व आईसीयू में 22 मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 20,885 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इनमें से 2,450 लोगों ने पहली व 7,431 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या 11,004 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,691 से बढ़कर 1,774 पहुंच गई है व कंटेनमेंट जोन 236 है।
विज्ञापन


कोविड मदद के लिए 373 लोगों ने फोन कॉल की है। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ रही है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,630 बेड की व्यवस्था है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें