फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Delhi: बढ़ रहे हैं कोरोना के सक्रिय मामले, 11 लोग संक्रमित मिले, 42 पहुंची कुल मरीजों की संख्या

Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार को दिल्ली में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। जबकि आठ मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 42 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि संक्रमण दर 0.31 फीसदी ही बनी हुई है। रविवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। राहत की बात यह है कि आठ मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। जबकि आठ मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 42 हो गए हैं। इनमें से 28 होम आइसोलेशन में और तीन अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक वेंटिलेटर पर और दो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी तक कोरोना के 2007233 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1980670 मरीज ठीक हो चुके, जबकि 26521 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें