फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H3N2 Virus: दिल्ली में एच3एन2 के साथ बढ़े कोरोना के मामले, संक्रमण दर तीन फीसदी के पार, 10 से अधिक आए मामले

Tue, 14 Mar 2023 05:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा इस साल में सबसे अधिक है। इससे पहले 29 दिसंबर को 11 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एच3एन2 के मामले बढ़ने के साथ कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे है। सोमवार को इस साल में पहली बार 10 से अधिक मामले सामने आए। संक्रमण दर भी तीन फीसदी से अधिक रही। डॉक्टरों की मानें तो अभी घबराने की जरूरत नहीं है। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस मजबूत हुआ है, जिसके लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। हालांकि, यह ज्यादा प्रभावी नहीं है। 

विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा इस साल में सबसे अधिक है। इससे पहले 29 दिसंबर को 11 मामले सामने आए थे। रविवार को दिल्ली में 401 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 3.24 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन

वहीं 14 मरीजों को छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि किसी मरीज की कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई। दिल्ली में कोरोना के 38 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 20 मरीज घरों में जबकि पांच मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इन पांच मरीजों में से दो मरीज आईसीयू पर जबकि एक ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें