दिल्ली में रविवार को कोरोना की जांच के लिए 3153 जांच हुई जिसमें 32.25 फ़ीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़कर 4976 हो गए हैं। इनमें से ओम आइसोलेशन में 3643 और अस्पतालों में 316 मरीज भर्ती हैं। उधर, राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मामले मिले। साथ ही दो बुजुर्ग और एक महिला की मौत संक्रमण के चलते हो गई।