फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-भाभी की शर्मनाक हरकत: मायके पहुंची बहन के साथ की मारपीट, छत से फेंके ईंट-पत्थर, जान से मारने की दी धमकी

Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)

सार

ईंट लगने से महिला घायल हो गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर थाना क्षेत्र में अपने मायके पहुंची महिला से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मीना ने कहा कि वह बहोड़ा खुर्द गांव में रहती है। उसके पिता के देहांत के बाद मां रोशनी उसकी बड़ी बहन पूजा के पास बोहड़ाकलां गांव में रहती है। मीना के पास उसकी भाभी का फोन आया कि वह अपना सामान ले जाए। जिस पर वह रोशनी व पूजा को लेकर मायके पहुंची और सामान निकालने लगे। 
विज्ञापन

इसी बीच उनका भाई सूरजभान, प्रवीन व उनकी पत्नी कविता व पूनम ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। यही नहीं मौसी के लड़के बालकिशन, नवीन और बालकिशन की पत्नी उन पर छत से ईंट फेंकने लगे। एक ईंट मीना के सिर में लगी और वह घायल हो गई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें