फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमन को भगाने वाले चार पुलिसकर्मी अरेस्ट...!

Tue, 21 Jan 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद/मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने की पुलिस ने अलीगढ़ के उन चारों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी अभिरक्षा से सोमवार शाम शाहिद उर्फ चमन भागा था। हालांकि मंगलवार को उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


फरार लुटेरे चमन का मंगलवार को भी सुराग नहीं लग सका। उसकी गिरफ्तारी केलिए पुलिस की दो टीमें बुलंदशहर और विजयनगर में दबिश दे रही हैं।

17 साल से जरायम की दुनिया में 100 से ज्यादा लूट करने वाला चमन अलीगढ़ पुलिस की कस्टडी से मसूरी में फरार हो गया था। अलीगढ़ पुलिस डबल मर्डर और डकैती के मामले में उसे और उसकेसाथी संजय वर्मा (बुलंदशहर) और अहमद हसन (अलीगढ़) को एक दिन की रिमांड पर लेकर गई थी। पुलिस रिमांड खत्म होने पर वापस डासना जेल छोड़ने आ रही थी।

मसूरी थाने में अलीगढ़ के एसआई श्याम सुंदर मिश्रा और तीन सिपाहियों विरेंद्र, सुनील और रामप्रवेश के खिलाफ लापरवाही की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसओ मसूरी ने बताया कि एसआई और तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में थाने से ही चारों को जमानत दे दी गई। चमन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें