फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन पर सिपाही ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में ओल्ड दिल्ली रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिसमें आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सर्विस रिवॉल्वर से ठोडी पर मारी दो गोली

पुलिस के अनुसार शनिवार को डीएससी सिपाही अनूप एयरफोर्स परिसर में पोस्ट पर तैनात था। दोपहर बाद पोस्ट में ड्यूटी के दौरान वह अकेला था।

उस समय सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर अपनी ठोडी (गर्दन के ऊपर वाला हिस्सा) में दो गोली मार ली। गोली लगते ही सिपाही जमीन पर गिर गया।

एयरफोर्स स्टेशन पर अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास पोस्ट पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मौके पर हो गई मौत

गोली की आवाज सुनकर जबतक वहां लोग पहुंचे तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान भिवानी जिले के चरखी गांव निवासी अनूप (34) के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी जांच के आधार पर आत्महत्या करने की बात कही है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी।

मामले की जांच कर रहे पालम विहार थाना पुलिस के एसआई प्रेम सिंह के अनुसार मृतक सिपाही के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें