गुड़गांव में ओल्ड दिल्ली रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात
सिपाही ने खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही
मौके पर पहुंचे। तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद मौके पर
पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिसमें आत्महत्या की बात सामने
आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।