फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ठंडी हवाओं और कहीं-कहीं पड़ी फुहारों ने मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, सोमवार को भी रहेगा असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं और कहीं-कहीं पड़ी फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं से गिरे तापमान ने गुलाबी ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम का असर बना रहने से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होगी।

राजधानी से मानसून जाने के बाद अक्तूबर के मध्य रविवार को हल्के बादल छा गए। बदले मौसम ने कई दिनों से निकली धूप और हल्की उमस से परेशान दिल्लीवासियों को राहत दी। इसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, भोर के समय न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को भी तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें