फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी कॉलेज में दीक्षांत समारोह, खिले चेहरे

Wed, 29 Jan 2014 09:11 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित बालाजी कॉलेज में बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस मौके पर वर्ष 2009-10 और 2010-11 के लगभग दो सौ विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। डिग्री पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।

यह भी पढ़ें:SGT यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह

इस मौके पर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप कुलपति करण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यादव ने कहा कि अनुशासन, सतत परिश्रम व स्व मूल्यांकन सफलता का आधार है। सैनिक, कृषक, चिकित्सा व अध्यापक यह चार लोग किसी भी राष्ट्र के आधार स्तंभ हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ज्योति द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ ने सबका मन मोह लिया। भावना, अलका व पारुल मलिक की टीम ने हरियाणवी नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
फरीदाबाद के सेक्टर-16ए स्थित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपने मॉडल पेश किए। कॉलेज की प्रिंसिपल संतोष कुमारी और प्रोफेसरों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। संतोष कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें