फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक रेप का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन करके गर्लफ्रेंड से शादी रचाकर उसे छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोहसिन खान से मुकुल बने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है जबकि महिला एक बदमाश कंपनी की सरगना रह चुकी है और करोड़ों की चोरी के आरोप में डासना जेल में बंद भी रही है।

सेक्टर-12 निवासी मोहसिन खान पर आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदलकर मुकुल रख लिया। फिर उसने इसी साल 20 मार्च को वैशाली, सेक्टर-1, गाजियाबाद निवासी रीना (परिवर्तित नाम) से प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर रचाई थी शादी

शादी के बाद रीना और मुकुल सेक्टर-22 में रहने लगे। आरोप है कि सेक्टर-134 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में साइट इंजीनियर के तौर पर काम करने वाला मुकुल शादी के बाद से रीना को दहेज के लिए पीटने लगा।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी ने अपने पिता और मां के सामने उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसके देवर ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे छोड़कर चले गए। पीड़िता का कहना है कि एक प्राइवेट स्कूल में टीचर की नौकरी करते हुए जमा किए हुए रुपये शादी में खर्च हो गए। महिला थाना प्रभारी नरेंद्री सैनी ने बताया कि पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पीड़िता रह चुकी है बदमाश कंपनी की लीडर

इंदिरापुरम पुलिस ने सितंबर 2010 में एक गिरोह का खुलासा किया था। इस बदमाश कंपनी की लीडर डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की छात्रा रीना थी।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रीना को इंदिरापुरम पुलिस ने उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। वह चोरी के आरोप में कई माह तक डासना जेल में बंद भी रही है।

इस गैंग का खुलासा 2010 में तत्कालीन गाजियाबाद एसएसपी रघुवीर लाल ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें