गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर किया गया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्विट विवादों में है। इस ट्विट को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे हमले कर रहे हैं।
दरअसल केजरीवाल ने ट्विट किया था कि "पंजाब के निर्दोष लोगों पर हुए कायराना हमले की हम निंदा करते हैं। हम पंजाब के लोगों के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि हमले के दोषी जल्द ही पकड़े जाएंगे।"
इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने इस ट्विट पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी खुद खालिस्तानी संगठनों को बढ़ावा दे रही है और उनके ट्विट से लगता है कि वे इस आतंकी हमले को मामूली घटना मान रहे हैं।