फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU में हंगामा: लाइब्रेरी में अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली को लेकर घमासान, छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुमार हुए चोटिल

Fri, 22 Aug 2025 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डॉ. बी आर आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में बाहरी छात्रों को प्रवेश देने से रोकने के लिए अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली लगाने को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी प्रवेश प्रणाली को लेकर आमने-सामने हैं।

विज्ञापन


आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की डॉ.  बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में अत्याधुनिक प्रवेश प्रणाली लगाने को लेकर हंगामा हुआ है। मशीन लगाने के समय विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुमार के पैर में चोट लग गई। मशीन लगाने से रोकने के दौरान गेट का शीश टूटकर पैर में लगा है। दिल्ली पुलिस कैंपस में पहुंची।

हाल में लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में टेबल पर जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया था। जिसमें दो पूर्व छात्रों के दोषी मिलने पर उनके परिसर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जेएनयू छात्र संघ की सचिव मुंतेहा फातिमा ने बताया, घटना के बाद से प्रशासन छात्रों से लाइब्रेरी में पढ़ने का अधिकार छीन रहा है। प्रवेश के लिए फेस रिकग्निशन प्रणाली को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें