फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: आप के स्टार प्रचारक राजेंद्र पाल गौतम को लेकर विवाद, BJP ने लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप

Sat, 12 Nov 2022 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि स्टार प्रचारकों में राजेंद्र पाल गौतम को शामिल करना स्पष्ट करता है कि आप पार्टी हिंदू विरोधी है। 
विज्ञापन
राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का नाम शामिल होने से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस मामले में आप पर निशाना साधते हुए पार्टी को हिंदू विरोधी बताया है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजेंद्र पाल गौतम द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें मनीष सिसोदिया, सरदार भगवंत मान, गोपाल राय, संजय सिंह, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राज कुमार आनंद, राघव चड्ढा, सुशील गुप्ता, एन डी गुप्ता, हरभजन सिंह, हरपाल सिंह चीमा, हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा, पंकज गुप्ता, दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडे, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, आदिल अहमद खान, राजेंद्र पाल गौतम, सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान, संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, मदन लाल और शहनाज हिंदुस्तानी शामिल हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि स्टार प्रचारकों में राजेंद्र पाल गौतम को शामिल करना स्पष्ट करता है कि आप पार्टी हिंदू विरोधी है। पार्टी नेता हरीश खुराना ने कहा कि गुजरात चुनाव को देखते हुए आप ने राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से हटा दिया था और अब एक खास समुदाय को खुश करने के लिए फिर से राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारक रूम में शामिल किया है। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि गौतम को मंत्री पद से हटाना महज दिखावा था। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम को शामिल कर क्या संदेश देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें