फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेएनयू में हिंदी पर विवाद, विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रसंघ ने लगाए आरोप

Tue, 25 Jun 2019 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ ने सोमवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अंडरग्रेजुएट बीए और बीटेक कोर्स में हिंदी को अनिवार्य विषय बनाकर नया विवाद पैदा करना चाहता है। विश्वविद्यालय की ओर से जबरन हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के मुताबिक जेएनयू में 28 जून को एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी। इसमें अंडरग्रेजुएट बीए और बीटेक कोर्स में हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने पर चर्चा हो सकती है। बैठक में एजेंडे पर इस विषय को शामिल किया गया है। 

पिछले साल अञ्चतूबर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में हिंदी को अनिवार्य बनाने के लिए पत्र लिखा था। इसके साथ ही सरकारी विभागों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी कार्रवाई की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


छात्रसंघ ने आरोप लगाया कि इसके पीछे जेएनयू प्रशासन सरकार और राष्ट्रीय स्वयं सेवक का छिपा हुआ एजेंडा लागू करना चाहती है। जेएनयू के रेञ्चटर वन चिंतामणि महापात्रा ने कहा कि हिंदी थोपने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें