फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर विवाद, मोमोज स्टॉल पर आकर चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुरी की घटना, हमलावरों ने मोमोज सहित अन्य समान भी फेंके, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार की रात कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए विवाद के बाद मोमोज स्टॉल पर फायरिंग की और सामान फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित इरफान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.44 बजे पुलिस को गोलीबारी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी थाना पुलिस ए ब्लॉक सुल्तानपुरी पहुंची। जहां सूचना देने वाला इरफान मौजूद था। उसने बताया कि वह ए ब्लॉक इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है और ए-4 ब्लॉक रोड पर मोमोज का एक फूड स्टॉल चलाता है। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग अचानक उसके फूड स्टॉल पर आए और उसके खाने का सामान फेंक दिया। एक हमलावर ने भागने से पहले हवा में गोली चलाई। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें