फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेला देख कमरे में घुसा और लूट ली अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्रा पार्क थाना में मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। रविवार शाम हुई घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मूलरूप से मध्यप्रदेश पन्ना की रहने वाली 22 वर्षीय महिला अपने पति के साथ द्वारका एक्सप्रेस-वे स्थित कॉलोनी में किराये के कमरे में रहती है।

वह छोटे-मोटे मजदूरी के काम कर गुजर बसर करती है। पुलिस के मुताबिक रविवार को महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था उस वक्त महिला अपने कमरे में अकेली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला का पति बाहर गया हुआ था

आरोप है कि पड़ोस के कमरे में रहने वाला ठेकेदार ने मौका पाकर जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

देरशाम पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी तो वे पुलिस थाने पहुंचे। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी ठेकेदार जींद निवासी महेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने देररात ही फरार ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें