फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाइन में फाल्ट ठीक करने गए संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत, घटना के बाद भागे बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी

Sun, 24 Nov 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

गढ़मुक्तेश्वर में बिजली की लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए गए संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बिजलीघर पर तैनात सभी कर्मचारी भाग गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर के जंगल में बिजली की लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए गए गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी संविदा कर्मी राहुल (23) की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी की मौत होने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद बिजलीघर पर तैनात सभी कर्मचारी भाग गए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


चांदनेर गांव निवासी राहुल ऊर्जा निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे, जो काफी समय से सिंभावली उपकेंद्र पर काम कर रहे थे। रविवार की सुबह ही राहुल को बहादुरगढ़ बिजलीघर पर काम करने के लिए भेजा गया था। सुबह के समय वह गांव चांदनेर के जंगल में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की सूचना पर उसे ठीक करने के लिए चले गए। 

फाल्ट ठीक करते हुए उन्हें करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। साथ में मौजूद दूसरे कर्मचारी ने उन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने राहुल को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राहुल की मौत होने के बाद उनकी पत्नी, दो बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


एसडीओ ऊर्जा निगम अंकित कुमार ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने के दौरान संविदा कर्मी की मौत की सूचना मिली है। ऊर्जा निगम के सभी अधिकारी मृतक के परिवार के सहयोग में खड़े है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें