फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: गर्मी में वर्कआउट के साथ ब्लैक कॉफी के सेवन से बिगड़ रही है सेहत, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Thu, 23 Apr 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा सोनम प्रतिहस्त, नई दिल्ली

सार

ऐसे लोग जो स्टैमिना बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं, वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिन्हें कमजोरी, चक्कर और अत्यधिक थकान की शिकायत के साथ लाया जा रहा है।
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe Stock photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच फिटनेस के लिए पसीना बहाने वालों की चिंता बढ़ गई है। खासकर ऐसे लोग जो स्टैमिना बढ़ाने के लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं, वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, जिन्हें कमजोरी, चक्कर और अत्यधिक थकान की शिकायत के साथ लाया जा रहा है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर का बेसल मेटाबॉलिक रेट बढ़ा देता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इसके साथ ही शरीर की पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। दूसरी ओर, गर्मी में वर्कआउट के दौरान अधिक पसीना निकलता है और कैफीन के कारण बार-बार पेशाब आता है। इन दोनों कारणों से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गर्मी में शरीर पहले ही पानी की कमी के जोखिम में रहता है। ऐसे में ब्लैक कॉफी का अधिक सेवन स्थिति को और गंभीर बना सकता है। उन्होंने कहा, लोग यह मानते हैं कि ब्लैक कॉफी से परफॉर्मेंस बेहतर होगी, लेकिन गर्मी में यह आदत शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉ. ग्लैडविन त्यागी ने बताया कि गर्मी में लोग हल्की एक्सरसाइज करें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। वहीं, पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ. अंजलि ने कहा कि ब्लैक कॉफी का अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों को कैफीन सीमित मात्रा में लेना चाहिए और हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्मी में लंबे समय तक वर्कआउट न करें
  • एक्सरसाइज से पहले, दौरान और बाद में पर्याप्त पानी पिएं
  • ब्लैक कॉफी और अन्य कैफीन युक्त पेय सीमित मात्रा में लें
  • खाली पेट वर्कआउट से बचें
  • चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द होने पर तुरंत ब्रेक लें
  • ओआरएस, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन बढ़ाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें