लाइन लॉस कम करने और बिजली विभाग को घाटा कम करने लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) हिसार ने सोमवार को आदेया प्राप्त हो गया है। जिसके बाद बिजली चोरी वाले क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जागरुक कर उन्हें स्कीम का लाभ पहुंचाया जाएगा।
उपभोक्ताओ के लिए दी गई दो योजनाओं के तहत जुर्माना माफ करने के साथ स्वयंम घोषणा योजना का फायदा उपभोक्तओं को मिलेगा। इसके लिए कार्यकारी अभियंता ने मंगलवार को सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा है।
योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन दोनो में उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकते है। जुर्माना माफी और स्वयमं घोषणा योजना एक से 31 मई तक लागू रहेगी।
योजना के तहत बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को विभाग एक बार फिर से सुधरने का मौका दे रहा है। डिफॉल्टर उपभोक्ता विभाग में कनेक्शन के लिए बिना डरे आवेदन कर सकते है।
बिजली विभाग की यह है योजना
बिजली विभाग ने जुर्माना माफी और स्वयंम घोषणा लागू की है। जुर्माना माफी योजना में उपभोक्ता बिना जुर्माना दिए नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना में सिर्फ दो किलो वॉट कनेक्शन पर हुए जुर्मानें के ब्याज को माफ किया जाएगा।
इसमे घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वही शहरी क्षेत्र में यह योजना सिर्फ कटे कनेक्शन के लिए लागू होगी। वहीं स्वयंम घोषणा योजना में उपभोक्ता कम लोड का कनेक्शन लेकर ज्यादा लोड का प्रयोग कर रहा है तो वह स्वयंम घोषणा योजना के तहत अपना लोड सरकारी फीस देकर बढ़ा सकता है। उसमे उपभोक्ता जुर्माना नही लगेगा। इसमें मीटरों में की गई छेडख़ानी वाले उपभोक्ताओं को भी नया कनेक्शन मिलेगा।
तीन दिन में लगेगा मीटर
कार्यकारी अभियंता नवीन वर्मा ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता के आवेदन करने के तीन दिन बाद मीटर लगा दिया जाएगा। मीटर देरी से लगने का कारण है कि उपभोक्ता द्वारा विभाग से पजीकृत कंपनी का मीटर खरीदने के बजाय दूसरी कंपनी का मीटर खरीद कर लाते है। इसी कारण देरी होती है।
अधिकारियो को निर्देश जारी कर योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक कर कनेक्शन के लिए आवेदन करवाएं। इसके साथ उपभोक्ता आसान छह किश्तों में पैसे भर सकते है और उपभोक्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज नहीं होगा।- नवीन वर्मा,कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग