फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनी के लिए छोड़ा गए रास्ते पर कब्जा

Sun, 31 Jan 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-126 रायपुर में दिल्ली के दो भूमाफिया आईटी कंपनी के लिए छोड़े रास्ते और खाली प्लॉट पर कब्जा कर फ्लैट बना रहे हैं। खास बात यह है कि इसी सेक्टर में क्रिकेटर कपिल देव की भी आईटी कंपनी है।
विज्ञापन


23 और 25 जनवरी को नोएडा सॉफ्टवेयर आईटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्राधिकरण के चेयरमैन सीईओ और थाना पुलिस को शिकायत दी है।

कहा कि प्राधिकरण ने रायपुर के खसरा नंबर 459,461,462 और 490 आदि की जमीन अधिग्रहीत की थी। किसानों को मुआवजा दे दिया गया और प्राधिकरण ने उस जमीन को आईटी कंपनियों को आवंटित कर दिया था।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया कि आईटी कंपनी के रास्ते पर दिल्ली के भूमाफिया ने फ्लैट बनाने शुरू कर दिए। दो माह पहले रात में काम शुरू किया गया था।

इसकी शिकायत थाना सेक्टर-39, प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य अधिकारियों से भी की। आरोप लगाया कि अधिकारी मौके पर आए और बिना कुछ किए चले गए। अगले सप्ताह संगठन के पदाधिकारी इसी मुद्दे को लेकर लखनऊ जाकर सीएम से मिलेंगे।पहले भी हुआ विवाद2008 में जमीन को लेकर विवाद हो चुका है। प्राधिकरण की जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके अगस्त 2008 में बेचने और खरीदने वालों को गिरफ्तार भी किया था। बाद में बेचने वाले को पैसे वापस करने पड़े थे।

प्राधिकरण की अधिग्रहीत जमीन पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें प्राधिकरण की मिलीभगत पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। - रमा रमण, सीईओ नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें