फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य पर 1 से 10 तक रोक, स्टोन क्रेशर और हॉट मिक्स प्लांट भी बंद

Sun, 28 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में एक से दस नवंबर तक निर्माण कार्य, स्टोन क्रेशर और हॉट मिक्स प्लांट बंद रहेंगे। इसे लेकर यूपीपीसीबी और ग्रेनो प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। ग्रेनो को दस जोन में बांटकर हरेक का जिम्मा एक वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपा गया है। वे लगातार भ्रमण कर आदेश का पालन कराएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल है। दीवाली के आसपास स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान पर टास्क फोर्स की बैठक हुई। 

बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक पर्यावरण अभियंता उत्सव शर्मा ने बताया कि जिले में एक से दस नवंबर के बीच सभी तरह का निर्माण कार्य बंद रहेगा। 
विज्ञापन


ऐसा कोई काम नहीं किया जाएगा, जिसमें निर्माण सामग्री का प्रयोग होता है और उससे धूल उड़ती है। स्टोन क्रेशर व हॉट मिक्स प्लांट आदि धूल उड़ाने वाले सभी तरह के प्लांट भी पूरी तरह बंद रहेंगे। कोयले व बायोमास से चलने वाले वाले सभी उद्योग चार से दस नवंबर तक बंद रहेंगे।

उनके मुताबिक, परिवहन और यातायात पुलिस प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की 10 नवंबर तक लगातार जांच करेंगे। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों के कम से कम प्रयोग करें। 

बिजली विभाग को कम से कम कटौती और ट्रिपिंग करने को कहा गया है, ताकि जनरेटर का प्रयोग नहीं हो। इस दौरान सभी 10 जोन में वरिष्ठ प्रबंधक के नेतृत्व वाली टीम के साथ यूपीपीसीबी की टीम भी निरीक्षण करेगी।

आसमान में दिन भर छाई रही धुंध
वायु की गुणवत्ता गिरती जा रही है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 383 पर पहुंच गया। दिनभर आसमान में धूल की चादर छाई रही। सूरज की रोशनी भी गायब हो गई। लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रदूषण विभाग और सरकारों ने कुछ नहीं किया है। यह धूल बच्चों ओर बुजुर्गों पर काफी असर डाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 125 रेड सेक्टर 62 ओरेंज जोन में

नोएडा में शनिवार को शहर में प्रदूषण का स्तर कुछ कम रहा। यूपीपीसीबी के अनुसार, सेक्टर-125 में प्रदूषण रेड जोन में है। इसका एक्यूआई 385 है। सेक्टर-62 में प्रदूषण का स्तर रेड से ओरेंज जोन में आ गया है। यहां का एक्यूआई 294 रहा। वातावरण में धूल के कणों की बहुतायत है।
ये रहे आंकड़े
सेक्टर-125    सेक्टर-62
पीएम 2.5-318    पीएम 2.5- 294
पीएम 10-385    पीएम 10-265
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें