प्राधिकरण के मुताबिक, तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी की वजह से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दिनों में इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी किया गया है। कड़ी धूप से बचाव के लिए ग्रीन रंग का नेट लगाया है।
तापमान में बढ़ोतरी और लू के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए प्राधिकरण ने विभिन्न साइटों पर काम करने वाले प्राधिकरण के कर्मियों के अलावा बिल्डर और निजी निर्माण साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को दिन में चार घंटे के लिए काम से राहत दी है। प्राधिकरण के निर्देशों के मुताबिक, ऐसी साइटों पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक, तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी की वजह से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले दिनों में इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे बचाव किया जाना अत्यावश्यक है। तापमान में बढ़ोतरी व लू के प्रकोप से बचाव को ध्यान में रखते हुए परिस्थितियां अनुकूल होने तक प्राधिकरण के सिविल, जल, उद्यान एवं विद्युत विभाग के विकास एवं रखरखाव कार्यों पर कार्यरत कर्मियों के लिए काम का समय सुबह छह से दस बजे तक और शाम चार से रात आठ बजे के बीच निर्धारित किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए कार्य अवधि सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। प्राधिकरण के मुताबिक, उक्त कार्य अवधि प्राधिकरण क्षेत्र के तहत बिल्डर परियोजनाओं एवं अन्य निजी निर्माण कार्यों पर कार्यरत कर्मियों और श्रमिकों पर भी लागू की गई है।
निराश्रितों के बचाव के लिए आज से शुरू होगा रैन बसेरा
प्राधिकरण की ओर से निराश्रित और असहाय लोगों को गर्मी और लू के कहर से बचाव के लिए नोएडा स्टेडियम में 50 से 60 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा बनाया जा रहा है। यहां आराम करने, पीने के पानी और वाटर कूलर की सुविधा प्रदान की जाएगी। रैन बसेरा आज से शुरू होगा।
विज्ञापन
मुख्य चौराहों पर ग्रीन नेट की सुविधा
प्राधिकरण शहर के मुख्य चौराहों पर दोपहिया वाहनों के चालकों को चौराहों पर लाल बत्ती के समय रुकने के दौरान कड़ी धूप से बचाव के लिए ग्रीन रंग का नेट लगाया है। इससे दो पहिया वाहन चालकों का धूप से बचाव होगा। कुछ स्थानों पर इसे लगाने की प्रक्रिया चल रही है।