फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के नागरिक ध्यान दें: पानी की बर्बादी की तो देना पड़ेगा दो हजार जुर्माना, सरकार ने दिए निर्देश

Wed, 29 May 2024 11:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने डीजेबी को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति में कमी हो रही है, क्योंकि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में जलापूर्ति की कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 200 टीमें तैनात करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2000 रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए हैं। आतिशी ने डीजेबी को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति में कमी हो रही है, क्योंकि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। इन परिस्थितियों में जल संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पानी के दुरुपयोग पर लगाम लगाने की जरूरत है। साथ ही, निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी पानी के अवैध कनेक्शन को काट दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें