फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 18 Feb 2019 10:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के दानपुर में डिबाई फायर स्टेशन पर तैनात एक कास्ंटेबल का शव सोमवार शाम को उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। जानकारी होने पर सीओ अग्निशमन जेपी सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।

बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव  राजपुरा-खानपुरा निवासी अंकित डागी (24) पुत्र देवेंद्र सिंह की डिबाई फायर सब स्टेशन पर तैनाती थी। बताया गया कि वह गत वर्ष अप्रैल माह से फायर सब स्टेशन पर कांस्टेबल पद पर तैनात था। 

वह फायर स्टेशन परिसर में बनी आवासीय कालोनी पर अकेला रहता था। बताया गया कि प्रतिदिन की भांति उसने सोमवार सुबह छह बजे अपनी ड्यूटी समाप्त की। उसके बाद वह अपने आवास पर गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एफएसओ हुसैन हैदर ने जानकरी दी कि शाम पांच बजे गिनती के लिये सभी कांस्टेबल एकत्र हुए थे, लेकिन, अंकित नहीं पहुंचा था। तब उसके आवास पर कांस्टेबल को भेजा गया। कांस्टेबल ने काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन, काफी देर तक भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। 

जिसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और सीढ़ी लगाकर खिड़की से शीशा तोड़कर अंदर देखा तो हतप्रभ रह गए। अंकित का शव फंदे से
लटका हुआ था। 

पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें