फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: केएमपी पर चेकिंग के दौरान हादसे में सिपाही की मौत, ईएसआई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी पर चेकिंग के दौरान हादसे में सिपाही की मौत, ईएसआई घायल
विज्ञापन

गोतस्करों के कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, चपेट में आए पुलिसकर्मी

पुलिस ने कैंटर से 15 गायों को कराया मुक्त, चालक गिरफ्तार
कैंटर के पास खड़े पुलिस वाले हादसे में चपेट में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में गुरुवार तड़के चेकिंग के दौरान हुए हादसे में पलवल के गांव थनतरी के निवासी सिपाही गिरीश की मौत हो गई। हादसे में ईएसआई मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर को पकड़कर 15 गायों को मुक्त कराया और एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की टीम गुरुवार सुबह करीब चार बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव गोयला के पास गश्त पर थी। सूचना मिली कि एक कैंटर में गोवंश भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर कैंटर को रोकने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान वाहन का टायर पंक्चर हो गया। पुलिस ने कैंटर के चालक रानू सिंह निवासी कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) को काबू किया। तलाशी लेने पर कैंटर से 15 गायें बरामद हुईं। पुलिस ने गोवंश और कैंटर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

खड़े कैंटर में पीछे से घुसा ट्रक
पुलिस के अनुसार, पंक्चर होने की वजह से कैंटर चलने की स्थिति में नहीं था। इसलिए पुलिस ने उसे सड़क किनारे पार्किंग लाइट, ट्रैफिक कोन और रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षित खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी प्राथमिकी दर्ज कराने थाने चला गया, जबकि अन्य मौके पर निगरानी कर रहे थे। करीब 15-20 मिनट बाद मानेसर की ओर से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गिरीश और ईएसआई मुकेश कुमार उसकी चपेट में आ गए। सिपाही गिरीश कैंटर के पिछले पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुकेश कुमार को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सिपाही गिरीश मूल रूप से पलवल जिले के गांव थनतरी के निवासी थे। वह करीब तीन वर्ष पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। ड्यूटी के दौरान गोवंश बचाने के अभियान में शहादत के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला मुख्यालय पुलिस उप-अधीक्षक पृथ्वी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 गायों को मुक्त कराया है। वहीं, सड़क हादसे में फरार ट्रक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों मामलों की जांच जारी है।


वर्जन
गो-तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 गायों को मुक्त कराया गया है। सड़क हादसे में फरार ट्रक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पृथ्वी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जिला मुख्यालय


गो-तस्करों के खिलाफ हुई हाल में हुई कार्रवाई
इससे पहले 2 जून को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गो-तस्करों और नूंह पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैरों में गोली लगी थी। वहीं, फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में भी हाल ही में गो-तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान के दौरान जवानों के सामने मौजूद जोखिम को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें