फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के दरवाजा खोलते ही हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छावला थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ग्रेटर नोएडा निवासी चंद्रपाल (42) पर मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली का छर्रा हेड कांस्टेबल के कंधे पर लगा।
विज्ञापन


उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है। छावला थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूलत: ग्रेटर नोएडा के साबोदा गांव निवासी चंद्रपाल पिछले डेढ़ साल से छावला थाने में हेड कांस्टेबल है। 12 दिन की छुट्टी के बाद सोमवार रात को वह काम पर लौटा था। वह छावला के दीनपुर में एक किराये के मकान में थाने के एक हेड कांस्टेबल के साथ रहता है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह स्विफ्ट कार से थाने जाने के लिए निकला। जैसे ही उसने कार का दरवाजा खोला। इसी दौरान वहां दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

सारी गोलियां कार पर लगीं, आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार

गनीमत रही कि बदमाशों की चलाई गई एक भी गोली उसे नहीं लगी। गोली का छर्रा उसके कंधे पर लगा। जिसकी वजह से वह जख्मी हो गया। वहीं, सारी गोलियां कार पर लगीं।

इसके बाद सभी आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उसे राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शाम को उसे छुट्टी दे दी गई।

जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। पुलिस कई पहलू से मामले की जांच कर रही है। जिसमें प्रॉपर्टी विवाद भी शामिल है।

चंद्रपाल से पुरानी रंजिश के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक किन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें