फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बैरियर पर हवलदार को कुचला

Mon, 07 Jul 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में पुलिस नाके पर वाहन जांच के लिए रुकवाने के चक्कर में रविवार देर रात हवलदार की जान चली गई।
विज्ञापन


गुड़गांव-अलवर हाइवे पर भोंडसी स्थित पुलिस नाके पर पुलिसकर्मी ने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक को बैरियर लगा रोका तो चालक ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। इससे वाहन बैरियर तोड़ते हुए हवलदार के ऊपर चढ़ गया।

वाहन की टक्कर व उसके साथ करीब पचास मीटर तक घिसटने से हवलदार मरणासन्न हो गया। उसे सहकर्मी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने घटना के बाद पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। भोंडसी थाने में उसके खिलाफ  मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चालक असलम उर्फ बबली निवासी फिरोजपुर झिरका ने नशा भी कर रखा था। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा, एसपी सुरेंद्र सिंह बलवान सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बता दें कि हवलदार नरेंद्र पलवल के गांव चांदहट खुजवाड़ी का रहने वाला था। कमिश्नरी में कई वर्षों से तैनात था। एक साल से वह भोंडसी स्थित क्राइम ब्रांच के नाके पर ड्यूटी कर रहा था। ट्रक में बोरी व कबाड़ भरा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें