फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, कोतवाली ले जाते समय बिगड़ी तबीयत; देखें वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 03:18 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चकबंदी लेखपाल को विजीलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम लेखपाल को कोतवाली ले जा रही थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। लेखपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हापुड़ जिले में किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चकबंदी लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ को मेरठ विजीलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोतवाली लाने के दौरान लेखपाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




गाजियाबाद निवासी लेखपाल नरेंद्र कुमार गौड़ कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसीओ चकबंदी कार्यालय में तैनात हैं। शनिवार दोपहर पहुंचे एक किसान ने उसे फोन कर कार्यालय से बाहर बुलाया था। आरोप है कि जहां तय अनुसार किसान से लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने लगा। इसी बीच वहां पहुंची विजीलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर उसे गढ़ रोड सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि कार्रवाई के बाद लेखपाल की ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, जिसका इलाज जारी है। सामान्य होने के बाद उसे कोतवाली ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें