फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएसए लीग में कॉन्शिएंट और कॉलेजियन एफसी का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए डीएसए ए डिविजन फुटबॉल लीग मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला। पहले मैच में कॉन्शिएंट एफसी ने उत्तराखंड एफसी को 4-1 से हराया। टीम की ओर से स्वास्तिक भारद्वाज, उज्ज्वल कुंद्रा, फरहान बरकूर और साहिल सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कॉलेजियन एफसी ने दिल्ली टाइगर्स एफसी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। टीम के निखिल, समद प्रांजेल, पदम थापा और कप्तान शुभम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया। दोनों मैचों में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। मुकाबलों का संचालन रेफरी ए.एल.टी. ने किया, जबकि सहायक रेफरी पिंकी पांडे और विशाल सिंह रहे। जीत के साथ दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें