फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेसः अब फिर उड़ेगी धूल, होगी खुदाई

Wed, 19 Feb 2014 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में एक बार फिर तोड़फोड़ शुरू होगी। दरअसल, एनडीएमसी ने मिडिल सर्कल और सिंधिया हाउस को पुन: विकसित करने का फैसला लिया है। इसके चलते लोगों को गत वर्ष पहले जैसी स्थिति से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन


एनडीएमसी के अनुसार, मिडिल सर्कल और रेडियल रोड के पुन: विकसित करने की बनाई योजना जल्दी शुरू की जाएगी। इसी तरह कनॉट प्लेस में केंद्रीयकृत वातानुकूलित संयंत्र लगाया जाएगा और बरसाती जल संचयन करने की भी योजना है। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी शुरू होगा। इन योजनाओं के लिए एनडीएमसी ने अगले वर्ष के बजट में प्रावधान किया है।

एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, इन सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में दो-तीन वर्ष लगने की संभावना है।

इसके अलावा मिडिल सर्कल में बनाई गई सुरंग के माध्यम से अगले वर्ष के दौरान बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में भी पहल शुरू होगी। इन सब योजनाओं को पूरा करने के दौरान कनॉट प्लेस में एक बार फिर खुदाई और तोड़फोड़ होगी।
विज्ञापन


परिषद ने कॉमनवेल्थ गेम्म से पहले कनॉट प्लेस को पुन:विकसित करने के लिए कई योजनाएं बनाई और उनको अमलीजामा पहनाने के लिए बजट भी मिल गया है, लेकिन कई योजनाओं का काम गेम्स से पहले शुरू नहीं हो पाया था।

एनडीएमसी ने उन योजनाओं को गेम्स के बाद शुरू करने का फैसला किया था। खास बात यह है कि गेम्स खत्म होने के तीन वर्ष बाद तक उससे कनॉट प्लेस के आउटर और इनर सर्कल को पुन: विकसित करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें