फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुराने नेताओं की विरासत से संगठन को जोड़ने में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को अपनी राजनीतिक विरासत और पुराने नेताओं से जोड़ने की नई पहल शुरू की है। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने दिवंगत नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि मनाने की शुरूआत की है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. ताजदार बाबर की जयंती मनाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ताजदार बाबर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाबर के पुत्र व पूर्व महापौर फरहाद सूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। यादव ने कहा कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ और दिवंगत नेताओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ताजदार बाबर वर्ष 1984 से 1988 तक प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं और उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों से कई बार विधायक भी चुनी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें