फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोर्चों पर लड़ेगी कांग्रेस, एक तरफ भाजपा है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी : शीला दीक्षित

Fri, 25 Jan 2019 06:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस कठिन दौर से गुजर रही है। सभी कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। कांग्रेस को दो मोर्चों पर लड़ाई लड़नी होगी। एक तरफ भाजपा है, जो लोगों के अमन चैन को बर्बाद कर रही है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है जो लोगों को भ्रमित कर रही है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पूर्व विधायकों व पार्षदों की बैठक में कही।  

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया गया। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि प्रियंका गांधी के महामंत्री बनने व सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रस्ताव संयुक्त रूप से पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा, राजकुमार चौहान व डॉ. बिजेंद्र सिंह ने रखा व सभी पूर्व विधायकों ने खुशी के साथ हाथ उठाकर समर्थन किया।

बैठक में शीला दीक्षित ने सभी पूर्व विधायकों, पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष से संसदीय चुनाव में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार ने पंद्रह साल में जो विकास किया उसमें आप की सरकार ने एक ईंट भी नहीं जोड़ी है। सरकारी खजाने से विज्ञापन देकर दिल्ली सरकार लोगों में झूठा भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र कुमार कोचर ने कहा कि केजरीवाल जनता से अपील कर रहे हैं कि वे कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बेकार न करें। मैं पूछता हूं कि केजरीवाल जी आप दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से कहां का शासन चलाओगे। आम आदमी पार्टी सिर्फ वोट काटकर भाजपा की मदद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें