फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडगांव से चुनाव लड़ेंगी शर्मिला टैगोर!

Fri, 07 Feb 2014 10:29 AM IST
मलिक असगर हाशमी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राव इंद्रजीत सिंह को साथ मिलाकर गुड़गांव लोकसभा सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा को अब कांग्रेस झटका देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


दिल्ली से लगी इस प्रतिष्ठित सीट से कांग्रेस के टिकट पर नवाब पटौदी मंसूर अली खां की पत्नी और गुजरे जमाने की सिनेतारिका शर्मिला टैगोर को चुनाव लड़ाने की चर्चा गर्म है। इसका मकसद राव इंद्रजीत के गढ़ में सेंधमारी और पार्टी की अंदरूनी घमासान को शांत करना बताया जाता है।

यह भी पढ़ें:केजरीवाल ने शीला के खिलाफ FIR की अनुमति दी

बताते हैं कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष इस सीट के लिए कुल 16 लोगों ने दावेदारी जताई थी। इनमें से कई पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में यहां से टिकट की घोषणा के बाद कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी तय मानी जा रही थी। चुनाव में भितरघात का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


संकट की इस घड़ी में कांग्रेस अपनी कोई सीट गंवाना नहीं चाहती। नवाब पटौदी का खानदान गुड़गांव और इससे लगते रेवाड़ी इलाके में खासा रसूख रखता है। नवाब मंसूर अली खां राव इंद्रजीत के पिता राव विरेंद्र के करीबी रहे हैं। उनकी हरियाणा विशाल पार्टी से उन्होंने मेवात से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसमें उन्हें शिकस्त मिली थी।

यह भी पढ़ें:हसीबा अमीन के बाद अब राहुल को मिला मुनीष का साथ

इसके बाद दोनों परिवारों के रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही। मंसूर अली खां और शर्मिला टैगोर कांग्रेस के भी करीबी रहे हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से इनका दोस्ताना है।

शर्मिला सरकार में कई लाभ वाले पदों पर भी रही हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा समय देना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में उनकी बड़ी बेटी सोहा भी पटौदी में कई सामाजिक गतिविधियों में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन


पटौदी में परिवार के करीबी बताते हैं कि शर्मिला पहले दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं। वहां आम आदमी पार्टी की सरगर्मी और कांग्रेस की हालत देखते हुए उन्होंने गुड़गांव से टिकट मांगा है। मां का मूड भांपते हुए सैफ अली खां ने होटल ग्रुप निमराना को लीज पर दिया गया अपना पटौदी महल वापस ले लिया है। हालांकि इस परिवार के बेहद करीब एक शख्स का कहना है कि इस मुददे पर अभी उनकी शर्मिला टैगोर से कोई बात नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें